Breaking Newsअन्य

मिर्च स्प्रे डालकर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार! ₹5 लाख की कार और स्प्रे जब्त

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराने पन्ना नाका, सटई रोड पर 10 सितंबर को सिम विक्रेता के साथ मिर्च स्प्रे डालकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मिर्च स्प्रे और करीब ₹5 लाख कीमत की कार जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इन्द्रजीत सिंह उर्फ राज राजा के खिलाफ 12 और अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ 4 अपराध पहले से दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

khabarsamayper

लखनऊ में तिहरा हत्याकांड! पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या की गोली मारकर हत्या, पति ने बहन को भी मारा; फिर खुद दी जान

khabarsamayper

कालापीपल किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण और पौधरोपण किया

khabarsamayper

Leave a Comment