Breaking Newsअन्य

6 साल पुराने अवैध शराब केस का स्थाई वारंटी गिरफ्तार! ईशानगर पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत की कार्रवाई

छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 के 6 साल पुराने अवैध शराब प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी दीपक साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे पुल के पास, छतरपुर रोड, ईशानगर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह और पुलिस टीम द्वारा की गई। छतरपुर पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

छतरपुर में शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, निकली स्मृति परेड

khabarsamayper

सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति 🇮🇳

khabarsamayper

भोपाल को मिलेगा चौथा रेलवे स्टेशन, 28 जुलाई से निशातपुरा स्टेशन का शुभारंभ

khabarsamayper

Leave a Comment