Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा! 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹75,100 नकद सहित 6.85 लाख से अधिक का सामान बरामद।

छतरपुर जिले के सरवई थाना पुलिस ने गौरिहार रोड स्थित एक ढाबे के पीछे संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से ₹75,100 नकद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 6 लाख 85 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए, जो फरार हैं। पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की

khabarsamayper

गुजरात-महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संदेश: विविधता में एकता ही भारत की ताकत

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के बीच हुआ 2 साल का एमओयू

khabarsamayper

Leave a Comment