Breaking Newsअन्य

सागर में खेत के अंदर कपड़े के बैग में मिला नवजात बच्ची का शव! आखिर कौन फेंक गया मासूम को इस हाल में?

मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम टेहरा-टेहरी के पास एक खेत में कपड़े के बैग के अंदर नवजात बच्ची का शव मिला। रविवार को खेत मालिक ने संदिग्ध बैग देखा और ग्रामीणों की मदद से उसे खोला, तो अंदर बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बच्ची का शव वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

Related posts

पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया ,जिस पर उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया

khabarsamayper

12 साल से फरार, ₹7,000 का इनाम! छतरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वारंटी को महोबा से पकड़ा

khabarsamayper

दिल्ली IGI एयरपोर्ट: महिला के अंडरगारमेंट्स में मिले 6 सोने के बिस्किट, कस्टम ने दबोचा

khabarsamayper

Leave a Comment