Breaking News

आईटीआई फिटर ट्रेड में प्रीति को मिला प्लेसमेंट अब घर की जिम्मेदारियों के साथ सपनों को कर रहीं पूरा

आईटीआई फिटर ट्रेड में प्रीति को मिला प्लेसमेंट
अब घर की जिम्मेदारियों के साथ सपनों को कर रहीं पूरा
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेकों रोजगार मेला एवं कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया और निरंतर जारी है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। कई होनहार युवाओं को निजी कंपनियों में जॉब मिली है। छतरपुर जिले की प्रीति अहिरवार जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित गढ़ीमलहरा की निवासी हैं। प्रीति बचपन से ही कला से परिपूर्ण, बुद्धिमान तथा कौशल के प्रति रूचि रखती थी। उसके भी कुछ अपने सपने थे, जिसे वह अपने दम पर पूरा करना चहती थी, 12वीं तक की स्टडी गढ़ीमलहरा के स्कूल से साइंस ग्रुप से की और वह एक सामान्य परिवार से आतीं है। इनके पिता मजदूरी का कार्य करते है, पिता कि कमाई में घर का खर्च ही चल पाता था।प्रीति ने अपने स्कूल के शुरूआती दिनों में ही यह ठान लिया था की उसे कुछ ऐसा करना है जिससे वह अपने साथ-साथ घर की जिम्मेदारियाँ भी उठा सकें। प्रीति ने अपनी 12वीं कक्षा को अच्छे अकों से पास किया। फिर उन्होंने सोचा कॉलेज में दखिला लिया जाए। इसी बीच उन्हें छतरपुर में स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छतरपुर के बारे में पता चला और कहा की तुम अगर सच में अपनी घर की जिम्मेदरियों और सपनों को पूरा करना चहती हो तो आई.टी.आई एक अच्छा सुझाव हैं। प्रीति को स्कूल के दिनों से ही कौशल के प्रति रुझान था जैसे घर कि छोटी छोटी समस्या लाइट फेन सही करना इत्यादी। प्रीति ने सोच समझकर तथा अपनी रूचि के अनुसार छतरपुर आई.टी.आई के फिटर ट्रेड में 2021 में दखिला लिया और प्रति दिन 5 घंटे का प्रैक्टिकल करते हुए लेथ मशीन, ड्रिल मशीन एवं हिड्रोलिक सिस्टम इत्यादी मशीनो पर कार्य कैसे कार्य होता आदि सीखा और दक्षता हासिल की।प्रीति ने आई.टी.आई की अपनी परीक्षा अच्छे अकों से 2023 में पास की। जिसके बाद कई कम्पनियॉं छतरपुर आई.टी.आई. में रोजगार देने आई। जिसके अर्न्तगत गोदरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर ने प्रीति के कॉलेज में अच्छे प्रदर्शन के चलते कंपनी में रोजगार मिला। प्रीति ने खुशी-खुशी 23 दिसंबर 2023 को गोदरेज कम्पनी में जॉइन किया। जिसमें उन्हें उनकी दक्षता अनुरूप सैलरी मिल रही है।जिसके चलते आज वह अपने सपनो के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को भी पूरा कर रहीं है

Related posts

छतरपुर – दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के मासूम बच्चे की हत्या करने वाले हत्यारे साइको किलर व तांत्रिक बाबा को गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नागरिकों से आह्वान किया है कि वें  एक सशक्त और समृद्ध देश बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

khabarsamayper

उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार एवं भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा तिलक नेवी हॉल का फीता कटाकर लोकार्पण किया गया।

khabarsamayper

Leave a Comment