Breaking Newsअन्य

छतरपुर के नगर पालिका प्रांगण में 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

छतरपुर के नगर पालिका प्रांगण में 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वाभिमान पर्व क्विज में दिए गए पुरस्कारों के प्रमाण पत्र सौंपे। प्रथम पुरस्कार विजेता जसवंत सिंह को ट्रैक्टर के लिए ₹7.26 लाख, देवेंद्र लोधी को बुलेट के लिए ₹1.68 लाख और अरविंद कुशवाहा को ई-स्कूटी के लिए ₹1.20 लाख की राशि मिली। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत तीन विद्यार्थियों को 1-1 लाख रुपये के पुरस्कार दिए गए। स्वयं सहायता समूहों के मृदाशिल्प, हैंडलूम और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को खास बनाया।

Related posts

CM मोहन यादव बोले—‘नर सेवा ही नारायण सेवा’, शंकरा आई फाउंडेशन के 50 साल पूरे! 👁️

khabarsamayper

कलेक्टर जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण,रात्रि में एक ही प्रवेश और निकास द्वार रखने के निर्देश

khabarsamayper

जानापाव में बनेगा 17.41 करोड़ का श्री परशुराम-श्रीकृष्ण लोक, CM मोहन यादव का ऐलान

khabarsamayper

Leave a Comment