Breaking Newsअन्य

चंदला में 300 बोरी ACC गोल्ड सीमेंट जब्त: दुकान सील, सरपंच के पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र की ग्राम पंचायत माधौपुर में करीब 300 बोरी ACC गोल्ड सीमेंट जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लवकुशनगर पुलिस ने सीमेंट को जब्त कर संबंधित दुकान को सील कर दिया और मामले में सरपंच हरिशंकर प्रजापति के पुत्र को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कटनी से ट्रक में 700 बोरी AC

 

C गोल्ड सीमेंट छतरपुर के लिए भेजा गया था, लेकिन निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचा। जांच में सामने आया कि करीब 300 बोरी सीमेंट माधौपुर और शेष 400 बोरी गिधौली में उतारे जाने की बात सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर सीमेंट बरामद किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीमेंट को वहां किस परिस्थिति में उतारा गया।

Related posts

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है: जानिए वोटर को क्या करना चाहिए

khabarsamayper

इंदौर लाल बाग में स्वदेशी मेले का समापन समारोह संपन्न

khabarsamayper

छतरपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment