Breaking Newsअन्य

छतरपुर में पांच दिवसीय यातायात समर कैंप का समापन, 200 बच्चों ने सीखे रोड सेफ्टी के नियम

छतरपुर में थाना यातायात परिसर बिजावर नाका स्थित ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला में आयोजित पांच दिवसीय यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp 2026) का समापन पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा की उपस्थिति में किया गया।

इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ट्रैफिक नियमों की समझ होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

समापन कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षकगण, समाजसेवी और पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Related posts

यातायात थाना प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत ने रविवार हाट बाजार को व्यवस्थित लगवाया

khabarsamayper

स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले भोपाल की तैयारी पर सवाल, कई इलाकों में गड्ढे और गंदगी बरकरार

khabarsamayper

बलराम जयंती पर किसानों को मिलेगा तोहफ़ा

khabarsamayper

Leave a Comment