Breaking Newsअन्य

बांदा में थाने के अंदर बेटी की हत्या, पति के साथ रहने की जिद पर पिता ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रेम विवाह करने वाली युवती और उसके पति को पुलिस थाने लाई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान युवती ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार करते हुए पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

बताया जा रहा है कि इससे नाराज पिता ने अचानक धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related posts

बम्हौरी में बारिश का कहर: आधी रात घरों-दुकानों में घुसा पानी, पलंग पर बैठकर रात काटने को मजबूर हुए लोग

khabarsamayper

डब्ल्यूटीपी में लेबर की संख्या, सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश के पश्चात कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने बड़ामलहरा क्षेत्र के चंद्रपुर में डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी चोर राजेश श्रीवास को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment