भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में काजू व्यापारी की दुकान से ₹3 लाख 78 हजार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पेशे से हम्माल है और पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग के रास्ते दुकान की तीसरी मंजिल तक पहुंचा था। हैरानी की बात यह रही कि दुकान का ताला तोड़े बिना ही उसने काउंटर में रखी नकदी चुरा ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है।
