Breaking News

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 100 आवेदनों पर हुई सुनवाई

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डिप्टी कलेक्टर श्री आयुष जैन एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 100 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर ने दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

बाजना पुलिस की तानाशाही के विरोध में आक्रोशित जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन महावीर जयंती पर अनुमति के बाद पुलिस ने नहीं निकलने दी शोभायात्रा

khabarsamayper

श्री राज कपूर की पुत्री सुश्री रीमा कपूर ने राज कपूर के आगामी शताब्दी समारोह के अवसर पर कपूर परिवार से मिलने के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

khabarsamayper

डंडे से मारकर छतरपुर पूर्व विधायक अलोक चतुर्वेदी को साधु ने मंदिर से बाहर निकाला

khabarsamayper

Leave a Comment