Breaking Newsअन्य

हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, संभागीय लेखपाल ₹4 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में पदस्थ संभागीय लेखपाल बाला प्रसाद विश्वकर्मा को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायत के सत्यापन उपरांत ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की और आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और लोकायुक्त टीम पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सरकार खरीदेगी किसानों से श्रीअन्न,श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाएं किसान -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव को रुद्राक्ष पर बनी भगवान पशुपतिनाथ की मिनिएचर पेंटिंग भेंट

khabarsamayper

Leave a Comment