Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राथमिकता से जल स्त्रोतों के संरक्षण पर कार्य करें : कलेक्टर ग्रामीण पर्यटन के रूप में फू्रट फॉरेस्टों को विकसित करने के निर्देश

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राथमिकता से जल स्त्रोतों के संरक्षण पर कार्य करें : कलेक्टर
ग्रामीण पर्यटन के रूप में फू्रट फॉरेस्टों को विकसित करने के निर्देश
बारिश के समय आपात स्थिति से निपटने सम्पूर्ण तैयारी करने के निर्देश
18 जून से शुरू होगा स्कूल चले हम अभियान, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
स्कॉलरशिप संबंधी कार्य में देरी करने पर निजी कॉलेजों पर कार्यवाही के निर्देश
बिजली की शिकायतों के निराकरण में देरी न हो, कलेक्टर ने दिए सुधार के निर्देश
एमपीईबी एसई, ईई एवं संबंधित को कारण बताओ नोटिस
——–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में सोमवार को टी.एल. प्रकरणों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ एवं एसडीएम राजनगर श्री प्रखर सिंह सहित एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, पौधरोपण, सीएम हेल्पलाइन, टीएल प्रकरण, बारिश के पूर्व की तैयारियां, आपात स्थिति से निपटने तैयारियां, तालाबों के गहरीकरण, नालियों की सफाई, बिजली व्यवस्था, स्कूल चले हम अभियान, महिला एवं बाल विकास, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, मत्स्य एवं गौ पालन सहित अन्य विषयों से संबंधित कार्याें की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने प्राथमिकता से जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एसडीएम, सीएमओ, सीईओ जनपद पंचायत एवं जन अभियान परिषद को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने कहा अधिकारी सभी जिलेवासियों के समग्र सहयोग से अधिक संख्या में जल स्त्रोतों पर स्वच्छता अभियान चलाएं और जल स्त्रोतों में गंदे पानी को जाने से रोकें। साथ ही तालाबों के सीमांकन उपरांत मुनारे लगाएं और नए तालाबों का निर्माण चंदेल कालीन तर्ज पर करें। उन्होंने पेयजल को साफ स्वच्छ एवं किटाणुरहित रखने के लिए नगरीय निकायों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कलेक्टर ने प्रत्येक निकाय एवं ब्लॉक स्तर पर फ्रूट फॉरेस्ट के लिए चिन्हित जमीन की समीक्षा कर बड़े एरिये में पौध रोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा छोटे पौधों को न रोपें, बड़े आकार के पौधों को लगाएं और देरी रोड छतरपुर एवं ग्राम खौंप के फू्रट फॉरेस्ट की तर्ज पर अन्य फलोद्यान को विकसित करें। इसमें सब्जियों का भी उत्पादन करें। इसके संचालन और देखरेख के लिए स्वसहायता समूहों की महिलाओं को हैण्डओवर करें। कलेक्टर ने कहा फ्रूट फॉरेस्टो को ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए एक मॉड्यूल बनाएं। ताकि आमलोग भी घूमने के लिए पहुंच सके।
• तालाबों में सही दिशा में फीडर चेनल बनाने के निर्देश
• खाद बीज की रहे पर्याप्त उपलब्धता, एनपीके खाद डालने किसानों को करें प्रेरित
तालाबों में किए जा रहे डिसिल्टिंग के कार्य में तेजी लाते हुए बारिश से पूर्व निर्धारित गहराई अनुरूप कराए जाने और फीडर चेनल को सही दिशा बनाने के लिए कलेक्टर श्री जी.आर. ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होनें कहा किसानों को तालाब कि मिट्टी को उनके खेतों में डालने के लिए प्रेरित करें, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा जमीन के जल स्तर में क्या बढ़ोत्तरी होती है इसको भी देखें। कलेक्टर ने बैठक में बिना जानकारी के अनुपस्थित रहने पर ईई पीएचई के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद बीज की जिले में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाने में कारगर है। किसानों को इसके प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
• रेन वाटर हार्वेस्टिंग सभी कार्यालयों में एक्टिव कराने के निर्देश
• जल संरचनाओं के आसपास गीला एवं सूखा कचरा नहीं फेंका जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सभी शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों, भवनों, सकूलों आदि में एक्टिव कराएं। साथ ही व्यापारियों एवं आम जनों को प्रेरित करने के निर्देश दिए और ग्लोबलवार्मिंग के संबंध में निबंध चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएं। उन्होंने कहा जल संरचनाओं के आसपास सूखा एवं गीला कचरा न फेंका जाए। इसके लिए लोगों का जागरूक करें।
• जर्जर भवनों को बारिश से पूर्व चिन्हिन कर डिस्मेंटल के निर्देश
• अस्पतालों में डॉक्टर्स सहित नर्सेस एवं वार्ड ब्वाय यूनिफॉर्म में रहें
कलेक्टर ने बारिश के पूर्व निकायों एवं जनपद स्तर पर कंडम शासकीय बिल्डिंगों को चिन्हित कर डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी इमारतों को चिन्हित कर संबंधित को आवश्यक कार्यवाही के संबंध में जानकारी अंकित कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही नालियों को व्यवस्थित साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया से बचाव की तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिसन की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को दो टूक शब्दों में कहा कि डॉक्टर्स, वार्ड ब्वाय एवं नर्सेस यूनिफॉर्म में अस्पताल में आएं।
• जर्जर पुल एवं रपटों की मरम्मत के निर्देश
कलेक्टर ने एसडीएम को सभी रेन बसेरों को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा चिन्हित कर जरूरत होने पर पुल रपटे इत्यादि की मरम्मत कार्य कराने निर्देश दिए। साथ ही बारिश जो संवेदनशील जर्जर अवस्था में दिखें तो उसे बंद करदें। उन्होनें जिला होम कमाण्डेंट को निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए समस्त तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम एवं तहसीलदार बचाव किट अपनी गाड़ी में भी रखें।
• स्कूलों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश
कलेक्टर श्री जी.आर. ने 18 जून से शुरू हो रहे स्कूल चले हम अभियान के संबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने बेहतर कार्य योजना से कार्य करें। ताकि स्कूलों में बच्चों की उपस्थित शतप्रतिशत रहे। कलेक्टर ने स्कूलों में समूचित सुविधाओं व्यवस्थाओं और दीवारों के बाहर लटकते वायरों को अंदर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्कूलों को आकर्षक रूप से सजाएं और बच्चों के पेरेंट्स को भी बुलाएं।
कलेक्टर ने छात्रों की लंबित स्कॉलशिप के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलेजों की तरफ से किसी भी प्रकार की आवेदन से संबंधित कमी या देरी होने पर जांच करते हुए संबंधित कॉलेजों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
• एमपीईबी को मेनटेनेंस वाहन की संख्या बढ़ाने के निर्देश
• विद्युत विभाग में प्रमुख कमियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
कलेक्टर श्री जी.आर. ने बिजली की शिकायतों के कम निराकरण पर ईई एमपीईबी को कड़ी फटकार लगाते हुए शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा लोगों के फोन अटैण्ड हो। साथ ही रात्रि के दौरान मेनटेनेंस वाहनों की संख्या बढ़ाने के स्पष्ट रूप से निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसई, ईई एवं अन्य संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को सुधारने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा नियुक्त अधिकारियों से एमपीईबी की प्रमुख कमियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आमजन की शिकायतों के निराकरण में देरी न हो।
• सीएम हेल्पलाइन का 50 दिवस से लंबित होने पर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित 50 दिवस से अधिक शिकायतों के कम निराकरण करने पर छतरपुर, महाराजपुर एवं नौगांव सीएमओ को नोटिस जारी कर एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायतों के कम निराकरण में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर एडीएम को निर्देश दिए कि वीसी के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के संबंध में लगातार समीक्षा करें।

Related posts

कलेक्टर ने दो हल्का पटवारियों को किया निलंबित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर में बिहारी दिवस के उपलक्ष्य में वृहद बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

khabarsamayper

Leave a Comment