छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 के 6 साल पुराने अवैध शराब प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी दीपक साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे पुल के पास, छतरपुर रोड, ईशानगर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह और पुलिस टीम द्वारा की गई। छतरपुर पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
