छतरपुर के भगवां थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹4 हजार के इनामी वारंटी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के मुताबिक वारंटी के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड, छतरपुर के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ लगातार जारी है।
