Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में 6 घंटे में शराब दुकानों पर दो बार फायरिंग, मुफ्त शराब और गुंडा टैक्स को लेकर मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में महज छह घंटे के भीतर शराब की दो अलग-अलग दुकानों के बाहर फायरिंग की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई। दोनों वारदातों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बदमाश कट्टे से खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पहली घटना में आरोप है कि बदमाशों ने मुफ्त में शराब नहीं मिलने पर दुकान पर गोली चला दी, जबकि दूसरी घटना में गुंडा टैक्स की मांग को लेकर भरे बाजार में 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई। पहली घटना बड़ागांव स्थित शराब दुकान की बताई जा रही है, जहां तीन बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से मुफ्त शराब मांगी और इनकार करने पर धमकी देकर गोली चला दी। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

Related posts

गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अनगौर के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें युवक की हुई दर्दनाक मौत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

khabarsamayper

आज हम आपको एक महत्वपूर्ण खबर से अवगत कराने जा रहे हैं। एमपी नगर थाने में बुधवार को भिक्षावृत्ति (भीख मांगने और देने) के खिलाफ पहली बार एफआईआर दर्ज की गई है।

khabarsamayper

छतरपुर में जमीन फर्जीवाड़ा: दस्तावेज जालसाजी कर जमीन बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment