Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय परिवार के साथ बिताया समय, राखी बंधवाकर साझा किया भोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समुदाय के श्री बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सावन माह और रक्षाबंधन से पहले जनजातीय बहनों से राखी बंधवाई तथा बच्चों को स्नेह-दुलार देकर अपनेपन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय शाह, श्रीमती निर्मला भूरिया एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं और सभी ने जनजातीय परिवार के साथ आत्मीयता से समय बिताया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहुत विनम्र एवं मिलनसार हैं : लॉर्ड रमिन्दर रेंजर

khabarsamayper

छतरपुर में “यातायात पाठशाला” का आयोजन, 200 छात्रों को सड़क सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

khabarsamayper

लोक कल्याणकारी राज्य का प्रथम कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों के जीवन में खुशहाली लेकर आये

khabarsamayper

Leave a Comment