Breaking Newsअन्य

छतरपुर: पुलिस कर्मियों को CPR/BLS का प्रशिक्षण, आपातकाल में बढ़ेगी तत्परता

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत और पुलिस अधीक्षक अगम जैन की पहल पर छतरपुर जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आपातकालीन स्थिति में नागरिकों एवं सहकर्मियों को त्वरित प्राथमिक उपचार देने हेतु CPR/BLS प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुभाग लवकुशनगर के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जहां शासकीय चिकित्सकों द्वारा पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षक तकनीकों का व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान

  • CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation)

  • BLS (Basic Life Support)

जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। ये तकनीकें उस स्थिति में उपयोगी होती हैं जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है, और तत्काल सीने पर दबाव व कृत्रिम श्वास देकर उसके जीवन को बचाया जा सकता है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी आपात स्थितियों में और भी सक्षम, तत्पर एवं प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Related posts

नौगांव मेला ग्राउंड में पुलिस की तत्परता, भटके 3 वर्षीय बालक-बालिका को 1 घंटे में परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

 श्री गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग जगत के अग्रणियों से दिव्यांगजनों को कौशल विकास में मदद करने का आग्रह किया।

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई — 13 ठिकानों पर दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment